देश

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 74 नए मामले

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 74 नए मामले सामने आए हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 93 रिकवरी हुई हैं। कुल रिकवरी बढ़कर 4,41,51,703 हो गई है। भारत में सक्रिय मामलों की संख्या वर्तमान में 1,818 है। देश में मौजूदा दैनिक सकारात्मकता दर 0.06 प्रतिशत है।

देश में अब तक 91.72 करोड़ कुल टेस्ट किए गए। पिछले 24 घंटे में 1,27,835 परीक्षण किए गए। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.63 करोड़ कुल वैक्सीन खुराक (95.19 करोड़ दूसरी खुराक और 22.85 करोड़ एहतियात खुराक) दी गई है। पिछले 24 घंटे में 6,394 खुराकें दी गईं। रिकवरी रेट वर्तमान में 98.81 प्रतिशत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button