देश
Trending

देश में कोरोना मामलों में मामूली बढ़त

नयी दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले में मामूली बढ़त के बीच पिछले 24 घंटों में इसकी संख्या 70 बढ़कर 2,000 हो गयी है तथा एक संक्रमित की मौत हो गयी।
इस बीच देश में पिछले 24 घंटों में 7,394 कोविड टीकाकरण किया गया है और अब तक कुल 220 करोड़ 63 लाख 60 हजार 778 लोगों को टीका लगाया जा सका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 127 मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा इसी अवधि में दिल्ली एक मरीज की मौत हुयी है। कर्नाटक और केरल में सबसे अधिक क्रमशः 20 एवं 13 सक्रिय मामले बढ़े हैं, जबकि तेलंगाना में नौ, हिमाचल प्रदेश, पंजाब में पांच-पांच, तमिलनाडु में चार, राष्ट्रीय राजधानी और महाराष्ट्र मे तीन-तीन, गोवा और गुजरात में दो-दो, छत्तीसगढ़, मेघालय, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में क्रमशः एक-एक मामलों में बढ़ोतरी हुयी है।

विस्तृत आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण के दर्ज मामलों की संख्या चार करोड़ 46 लाख 85 हजार 450 और इस बीमारी को मात देने वालों की संख्या चार करोड़ 41 लाख 52 हजार 687 है जबकि मृतकों की संख्या 5,30,763 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button