Uncategorized

देवी देवताओं में जिनकी आस्था हो 10 मिनट जरूर भगवान के नाम के लिए निकले- विजय कौशल जी महाराज

बुलंदशहर(दीपक पंडित) । नगर डीएम रोड स्थित चल रही श्री राम कथा में पांचवें दिन राम कथा में भगवान श्री राम और सीता माता का विवाह का वर्णन किया गया साथ ही भगवान की अयोध्या में वापसी अयोध्या में भगवान श्री राम के विवाह का उत्सव धूमधाम से मनाया गया
डीएम रोड स्थित ग्रीन इंडिया होटल में चल रही श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल सेवा समिति के 50 वे वार्षिक महोत्सव में राम कथा में पाचवे दिन विजय कौशल जी महाराज ने राम कथा में रस बरसाते हुए भगवान राम की विवाह के लीला का वर्णन किया राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न का विवाह हुआ अयोध्या पहुंचकर उत्सव मनाया गया कथा में कहां गया कि जो भी मनुष्य भगवान राम का प्रतिदिन भजन करता है उसका हमेशा भगवान श्री राम कल्याण करते हैं जो महिला पुरुष बच्चे या बुजुर्ग जिसको जिस भगवान में आस्था हो भगवान राम में या कृष्णा में या किसी देवी देवताओं में जिनकी आस्था हो वह 10 मिनट जरूर भगवान के नाम को के लिए निकले भजन करें ऐसा नहीं है कि आप लोग घर में बैठकर मंदिर में बैठकर भजन करें आप भजन पूजन जो भी करना चाहे 10 मिनट निकालना गाड़ी में जाते समय आप भगवान को याद कर सकते हैं आप कुछ काम कर रहे हैं खाली बैठे हैं लेते हैं तब भी भगवान का भजन कर सकते हैं भगवान उनका कल्याण करते हैं।
कथा के मुख्य यजमान अमित बंसल रेनू बंसल रहे
एवम रूप से मनोज गर्ग , प्रदीप गोयल कृष्ण गोपाल शर्मा , पुनीत कौशिक , संजीव भारद्वाज , सुमत अग्गरवाल , नीलू कौशिक गब्बर शर्मा शिखर गोयल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button