crime
Trending

दुकान से गेहूं चोरी करना पड़ा महंगा, मौके पर दबोचकर हुई धुनाई

क्षेत्र के गांव मालैंडी में दुकान में घुसकर गेहूं चोरी करने वाले को दुकान मालिक ने मौके पर ही दबोचकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

गढीपुख्ता। क्षेत्र के गांव मालैंडी में दुकान में घुसकर गेहूं चोरी करने वाले को दुकान मालिक ने मौके पर ही दबोचकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पीडित ने आरोपित के खिलाफ गढीपुख्ता थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव मालैंडी निवासी बिल्लू पुत्र तेजपाल गत दिवस अपने मकान में आराम कर रहा था। इसी दौरान उसे दुकान में कुछ खटपट की आवाज सुनी तो वह तुरंत मौके पर पहुंचा जहां उसने गांव के पिंटू पुत्र दरियाव सिंह को दुकान से गेहूं से भरा बोरा चुराते हुए पकड लिया तथा उसकी जमकर धुनाई कर डाली। बिल्लू ने मामले की सूचना 112 पर दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपित को हिरासत में ले लिया। बाद में पीडित ने आरोपित पिंटू के खिलाफ गढीपुख्ता थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button