crime
Trending

दुकान की दीवार तोड़कर लाखों की चोरी

दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित फैजाम हाई स्कूल के बराबर में एक बैटरी की दुकान की दीवार तोड़कर रात्रि में अज्ञात चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया है।

मीरापुर। दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित फैजाम हाई स्कूल के बराबर में एक बैटरी की दुकान की दीवार तोड़कर रात्रि में अज्ञात चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया है। पीड़ित दुकानदार मोहम्मद दानिश पुत्र माहिद ने बताया कि प्रतिदिन की भांति वह अपनी दुकान बंद करके अपने घर गया था। शुक्रवार की सुबह होने पर आसपास के दुकानदारों द्वारा उसे बताया गया कि तुम्हारी दुकान की दीवार टूटी हुई है। दानिश ने मौके पर जाकर देखा तो अज्ञात चोरों द्वारा दुकान की दीवार तोड़कर दुकान के अंदर रखें 7 बैटरे वह 18 मोटरसाइकिल की बैटरिया अज्ञात चोरों द्वारा दुकान से चोरी की गई है जिनकी कीमत लगभग 2 से ढाई लाख रुपए दुकानदार द्वारा बताई गई है। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button