दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाजे गए दिव्यांगजन एवं दिव्यांगजन सेवारत चिकित्सक
विश्व दिव्यांग सप्ताह द्वितीय दिन के उपलक्ष में चौधरी चरण सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ स्पेशल एजुकेशन बडौत एवं एसबीएम टीचर ट्रेनिंग एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर, बड़ौत के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांग एवं दिव्यांग सेवारत चिकित्सकों को सम्मानित किया गया ।
आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. संजीव आर्य ने बताया विश्व दिव्यांग सप्ताह के उपलक्ष में देवांगन एवं सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाजे गए । श्री राजपाल सिंह जैयंत जिला समन्वयक संकेतिक शिक्षा बागपत, श्रीमती ओमवती देवी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, डॉ. कुमार प्रीतम, डॉ. वीणा कटपाल सेरेब्रल पाल्सी दिव्यांगता क्षेत्र में, डॉ. एस पी राठी, डॉ. सुशील कुमार बहुदिव्यांगता एवं पैरालाइसिस लकवा क्षेत्र में, डॉ. योगेश जिंदल नेत्र एवं अंधता निवारण क्षेत्र में दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए नवाजे के गए । इस मौके पर डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिले तथा दिव्यांगजन क्षेत्र में कार्यरत चिकित्सकों को एवं मुख्यमंत्री पुरस्कार विजेता श्रीमती ओमबीरी देवी को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अशोक कुमार ने की कार्यक्रम की । संचालन संयुक्त रूप से डा. ओमपाल धनखड़ एवं डॉ.जावेद अली ने किया ।
कार्यक्रम में राहुल सिंह, गौरव प्रजापति, मनोज जोशीया, हरिप्रकाश पवार, अपेक्षा जैन, हिमांशी तोमर, अलका आर्य, पिंकी चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।


