uttar pradesh

दिल्ली विस्फोट के बाद यूपी में हाई अलर्ट; सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

दिल्ली के लाल किले के निकट विस्फोट की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में एहतियात के तौर पर सुरक्षा इंतजाम और सख्त कर दिये गये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से घटना की जानकारी प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश दिये हैं। पुलिस महानिदेशक ने जिले के आला अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फील्ड में उपस्थित रहें तथा संवेदनशील/भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, सार्वजनिक आयोजनों एवं धार्मिक स्थलों का स्वयं भ्रमण, निरीक्षण एवं पेट्रोलिंग करें।

DGP ने अधिकारियों को दिए निर्देश 
पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं अन्य संवेदनशील बिंदुओं की सुरक्षा व्यवस्था की पुन: समीक्षा की जाए और थ्रेट असेसमेंट के अनुसार सुरक्षा स्तर को तत्काल बढ़ाया जाए। उन्होने कहा कि वाहनों की चेकिंग, मेट्रो/बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल, सिनेमा हॉल तथा अन्य सार्वजनिक परिवहन/भीड़भाड़ केंद्रों पर सघन सतकर्ता बरती जाए, साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि आम जनता को अनावश्यक असुविधा न हो।

फुट पेट्रोलिंग और एरिया डोमिनेशन बढ़ाया जाएः DGP 
DGP ने कहा, एटीएस, क्यूआरटी , बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्क्वॉड को तत्पर मोड में रखा जाए तथा फुट पेट्रोलिंग और एरिया डोमिनेशन बढ़ाया जाए। सीसीटीवी फ़ीड्स का रीयल-टाइम विश्लेषण किया जाए; तथा स्थानीय ख़ुफ़यिा तंत्र तथा नागरिक सूचना नेटवकर्क को सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की त्वरित रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जाय। यूपी 112 पीआरवी निरंतर संवेदनशील स्थानों पर भ्रमणशील रहें

सरकार ने की लोगों से अपील 
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी करते हुए हर इनपुट को गंभीरता से लिया जाय और अफ़वाह फैलाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाय। उन्होंने सभी जिलों को निर्देशित किया है कि सीसीटीवी फीड्स का रीयल-टाइम विश्लेषण किया जाए और स्थानीय खुफिया तंत्र को सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों की त्वरित रिपोटिर्ंग सुनिश्चित की जाए। प्रदेश सरकार ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफ़वाहों पर ध्यान न दें, सतर्क और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button