दिल्ली में AAP का जलवा बरकरार, राजिंदर नगर असेंबली सीट पर जीते दुर्गेश पाठक
आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र नगर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में 11 हजार से अधिक वोट के अंतर से जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने 11555 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी का जलवा कायम है।
दिल्ली की राजेंद्र नगर (राजिंदर नगर) सीट का कौन सिकंदर होगा इसका फैसला हो गया है। आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र नगर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में 11 हजार से अधिक वोट के अंतर से जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने 11555 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी का जलवा कायम है। राघव चड्ढा के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई।

राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने लगातार तीन 10वें, 11वें और 12वें राउंड की मीटिंग में अपनी बढ़त लगातार 10 हजार से ऊपर बना रखी है। 12वें राउंड की काउंटिंग में आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को 31,300, बीजेपी के राजेश भाटिया को 20884 वोट मिले। कांग्रेसी उम्मीदवार प्रेम लता को महज 1265 वोट मिले हैं।

राजेंद्र नगर विधानसभा के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत लगभग तय नजर आ रही है। 11वें राउंड की काउंटिंग के बाद आप की बढ़त 10 हजार से अधिक वोटों की हो गई है। अभी 5 राउंड की काउंटिंग बाकी है। देखें 11वें राउंड में किसे कितने वोट मिलेदुर्गेश पाठक (AAP)- 29139राजेश भाटिया(BJP)-19097प्रेम लता(Cong)-1171
राजेंद्र नगर विधानसभा के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत लगभग तय नजर आ रही है। 10वें राउंड की काउंटिंग के बाद आप की बढ़त 10 हजार से अधिक वोटों की हो गई है। अभी 6 राउंड की काउंटिंग बाकी है। देखें 10वें राउंड में किसे कितने वोट मिलेदुर्गेश पाठक (AAP)- 27228राजेश भाटिया(BJP)-17085प्रेम लता(Cong)-1027
9वें राउंड में दुर्गेश पाठक 10 हजार वोट से आगे
राजेंद्र नगर विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी लगातार अपनी बढ़त को मजबूत करती जा रही है। नौवें राउंड की काउंटिंग में आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को 25174 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार राजेश भाटिया को 15054 वोट मिले हैं। इस तरह से वह 10,120 वोट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमलता को महज 942 वोट ही मिले हैं। 318 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है।
8वें दौर के बाद दुर्गेश पाठक 7 हजार वोटों से आगे
राजेंद्र नगर विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बढ़त मजबूत होती जा रही है। आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक 8वें राउंड की गिनती के बाद करीब 7 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी के उम्मीदवार राजेश भाटिया हैं। दु्र्गेश पाठक को जहां 21095 वोट मिले, वहीं राजेश भाटिया 13,859 वोट के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। इससे पहले सातवें राउंड में दुर्गेश पाठक ने 5 हजार से अधिक वोटों की बढ़त बना ली थी। छठे राउंड में दुर्गेश पाठक की बढ़त 14 हजार वोटों से अधिक की पहुंच गई थी लेकिन अगले दो राउंड में बीजेपी उम्मीदवार ने कड़ी टक्कर दी।
5वे राउंड में आप की बढ़त हुई कम
राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की काउंटिंग में आम आदमी पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए है। हालांकि, पांचवे राउंड की काउंटिंग में आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक की अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के राजेश भाटिया पर बढ़त कम हुई है। तीसरे राउंड में 2200 वोटों की बढ़त कम होकर 1017 वोट रह गई है। पांचवे दौर में दुर्गेश पाठक को 11170 वोट मिले जबकि राजेश भाटिया को 10117 वोट मिले।
तीसरे राउंड के बाद आप के दुर्गेश पाठक करीब 2200 वोट से आगे
राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की काउंटिंग में आम आदमी पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए है। आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने तीसरे दौर की काउंटिंग के बाद अपने निकटमत प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के राजेश भाटिया पर करीब 2200 वोटों की बढ़त बना ली है। तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाददुर्गेश पाठक(AAP)- 7834राजेश भाटिया (BJP)-5582प्रेम लता (Cong)- 281
पहला राउंड
पहले राउंड की काउंटिंग के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक 1300 वोटों से आगे चल रहे हैं।
बीजेपी के हाथ फिर लगी निराशा
राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर आम आमदी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक के जीत दर्ज करने के बाद एक बार फिर बीजेपी के हाथ निराशा लगी है। भारतीय जनता पार्टी ने भी राजेंद्र नगर सीट के उपचुनाव में पूरा जोर लगाया था। बीजेपी ने राजेंद्र नगर से इस बार राजेश भाटिया पर दांव लगाया लेकिन पार्टी को सफलता नही मिली। 2015, 2020 विधानसभा चुनाव के बाद अब उपचुनाव में भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर हैट्रिक लगा दी। कांग्रेस ने प्रेमलता को उम्मीदवार बनाया था।



