delhi

दिल्ली में बड़ा एनकाउंटर, रोहिणी में बिहार के 4 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मारे गए… क्या थी साजिश?

दिल्ली के रोहिणी में एक बड़ा एनकाउंटर किया गया है, जिसमें बिहार के 4 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मारे गए हैं। इस एनकाउंटर में गैंग का सरगना रंजन पाठक भी मारा गया है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस ने संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

पुलिस के मुताबिक, इन गैंगस्टर्स के खिलाफ बिहार में कई मामले दर्ज थे और वे दिल्ली में छिपे हुए थे। पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर के दौरान गैंगस्टर्स ने पुलिस पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। इस मुठभेड़ में चारों गैंगस्टर मारे गए। पुलिस ने बताया कि इस ऑपरेशन के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

क्या थी इन शूटरों की साजिश?

रोहिणी इलाके में देर रात करीब 2 बजकर 20 मिनट पर बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर गोलीबारी हुई। एनकाउंटर बहादुर शाह मार्ग से पंसाली चौक तक चला। बिहार के ‘सिग्मा गैंग’ के 4 मोस्ट वांटेड सदस्य, रंजन पाठक (Ranjan Pathak) और बाकी 3 गैंग के प्रमुख शूटर और सहयोगी मारे गए हैं। ये गैंग बिहार चुनाव में दहशत फैलाने की साजिश रच रहा था। जॉइंट ऑपरेशन में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। बदमाशों के पास से हथियार और बाकी सामान बरामद किया गया है। ये गैंग दिल्ली-NCR और बिहार में कई अपराधों में वांटेड था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button