delhi

दिल्ली ब्लास्ट पर अमित शाह की दोबारा आला अधिकारियों के साथ बैठक, जांच एजेंसियां भी होंगी शामिल

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग पर 10 नवंबर की शाम एक हुंडई i20 कार में जोरदार विस्फोट हुआ। शाम 6:52 बजे हुआ यह धमाका इतना भीषण था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, लाल किला मेट्रो स्टेशन के शीशे टूट गए और 9 लोगों की मौत हो गई जबकि बीस अन्य घायल हैं।

कार हरियाणा के गुरुग्राम नॉर्थ आरटीओ में रजिस्टर्ड थी। नंबर HR 26 7624 था और यह मोहम्मद सलमान नामक व्यक्ति के नाम पर थी। पुलिस ने सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में खुलासा हुआ कि सलमान ने यह कार जम्मू-कश्मीर के तारिक नामक व्यक्ति को बेची थी, जिससे संभावित पुलवामा लिंक की जांच जारी है।

पुलवामा में एक और डॉक्टर गिरफ्तार

पुलवामा से डॉक्टर सज्जाद को गिरफ्तार किया गया है। फरीदाबाद मॉड्यूल से लिंक मामले में गिरफ्तारी हुई है।

दिल्ली विस्फोट के बाद अमित शाह ने उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अपने आवास पर एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें सोमवार शाम दिल्ली में हुए घातक विस्फोट के बाद की स्थिति का आकलन किया गया। इस विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते और दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात भी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button