Bihar

दिल्ली निकल रहे थे तेजस्वी यादव, आवास के बाहर RJD कार्यकर्ताओं ने क्यों घेर लिया? जाते-जाते किया बड़ा वादा

जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। रविवार को पटना में जब तेजस्वी यादव सीट शेयरिंग के मंथन के लिए दिल्ली रवाना हो रहे थे, तभी आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने उन्हे लालू-राबड़ी आवास के बाहर घेर लिया। चुनाव से पहले आरजेडी की मुसीबत बढ़ गई है। पटना में कार्यकर्ताओं ने मसौढ़ी की मौजूदा विधायक रेखा देवी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे के बीच कार्यकर्ता रेखा देवी को टिकट नहीं देने की मांग करते दिखे।

आवास पर भारी हंगामे के बीच तेजस्वी यादव बाहर आए लेकिन इस मामले से जुड़े सवालों का जवाब नहीं दिया। ऊपर से उन्होंने जनता से बड़ा वादा कर दिया । दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से सीट शेयरिंग को लेकर मंथन करने जा रहे तेजस्वी ने कहा कि जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है उसे सरकारी नौकरी मिलेगी और 14 नवंबर के बाद से बिहार के लोगों को बेरोजगारी से मुक्ति मिल जाएगी। इतना कहने के बाद वो कार से पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। आज दिल्ली में तेजस्वी यादव सीट शेयरिंग को लेकर खड़गे और राहुल गांधी से अहम मीटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें लैंड फॉर जॉब केस मामले में कोर्ट में पेश होना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button