देश
Trending

दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में 19 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में 19 वर्षीय एक लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया है। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया है, जिसकी पहचान शाहदरा निवासी बलदेव के रूप में हुई है। पीड़िता अपनी भाभी की देखभाल के लिए अस्पताल में थी।

पुलिस के मुताबिक “गुरुवार की देर रात लगभग दो बजे पीड़िता ग्राउंड फ्लोर पर गई। वापस लौटने के दौरान एक व्यक्ति ने उसे रोका और उसके करीब आने की कोशिश की।

आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और 354ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपनी बुजुर्ग मां का परिचारक था, जो हृदय संबंधी बीमारियों के कारण उसी ब्लॉक में भर्ती थी। वह एक निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button