देश
Trending

दिल्लीवालों को मिल सकती है गर्मी से राहत!, धूल भरी आंधी चलने का अनुमान…

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और आंधी चलने का अनुमान भी जताया है, जिससे तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में चक्रवाती परिसंचरण के कारण मानसून पूर्व गतिविधियां सक्रिय हो सकती हैं, जिससे सोमवार और मंगलवार को लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को गरज के साथ छींटे पड़ने या आंधी चलने की संभावना है। सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में आर्द्रता का स्तर 22 प्रतिशत था। अधिकतम तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

रविवार को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस और शहर के दक्षिण-पश्चिम इलाके नजफगढ़ में तापमान 49.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में भीषण लू चली थी। वहीं, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस, जाफरपुर में 47.5 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा में 47.3 डिग्री सेल्सियस और दिल्ली रिज में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्कम में भारी बारिश की संभावना है। केरल में भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button