देश

दिल्लीः देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश कर 11 युवतियां मुक्त कराई गईं, 10 आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में पुलिस ने शुक्रवार को बड़े देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया। डाबड़ी थाना पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर 11 युवतियों को मुक्त कराया, जिनमें 5 नाबालिग हैं। पुलिस ने मौके से 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस छापेमारी से पूर्व एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (एवीए) की तरफ से जानकारी जुटा कर दक्षिण पश्चिम दिल्ली पुलिस के उपायुक्त को बताया गया कि इन किशोरियों को नौकरी का झांसा देकर पश्चिम बंगाल, असम और उत्तर प्रदेश से लाया गया।

पुलिस की छापेमारी में 11 युवतियों को मुक्त कराया गया और मौके से 8 ग्राहकों और दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जिनपर अड्डे के संचालक होने का संदेह है। इस दौरान आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया गया। पुलिस इस संगठित गिरोह के अन्य नेटवर्क की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button