uttar pradesh

दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग! तमंचा लहराकर फरार हुए लुटेरे, 50 मीटर तक अकेली महिला ने किया पीछा – CCTV में कैद हुई वारदात

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-13 में एक महिला के साथ दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात हुई। बाइक सवार 2 बदमाशों ने महिला के गले से चेन झपट ली और तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।

क्या है पूरा मामला?
पीड़ित महिला बबीता गुप्ता अपने घर के बाहर खड़ी थीं। उनका घर वसुंधरा सेक्टर-13 में है और उनके पति राजीव गुप्ता एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। इसी दौरान काली रंग की बाइक पर हेलमेट पहने दो बदमाश आए और बबीता के गले से चेन झपट कर भागने लगे।

महिला ने दिखाया साहस
घटना के बाद बबीता ने हिम्मत दिखाते हुए करीब 50 मीटर तक बदमाशों का पीछा किया। लेकिन पीछे बैठे बदमाश ने हाथ में तमंचा निकाल लिया और लोगों को डराने लगा। इसके बाद दोनों बदमाश भाग निकले।

पुलिस चौकी थी बस 150 मीटर दूर!
इस वारदात से स्थानीय लोग भी हैरान हैं क्योंकि घटना स्थल से पास ही में पुलिस चौकी (करीब 150 मीटर की दूरी पर) है। इसके बावजूद बदमाश इतनी आसानी से भाग निकले।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना
पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button