देश

दिग्विजय सिंह को धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन, बोले- आई लव मोहम्मद से दिक्कत नहीं, बवाल के बीच आया बड़ा बयान

देश भर में मचे बवाल के बीच बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने I love Mohammed ट्रेंड को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आई लव मोहम्मद में कोई बुराई नहीं, न आई लव महाकाल में कोई दिक्कत है, हमें दिक्कत है तो सर तन से जुदा के नारों से। आपको बता दें कि हाल ही में कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने भी कहा था कि आई लव मोहम्मद से किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने
I love Mohammed विवाद के बीच कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा था कि इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि जैसे हिंदू अपने धर्म के अनुसार ‘I Love Ram’ कह सकते हैं, वैसे ही अन्य धर्मों के लोग भी अपने धर्म के अनुसार प्रेम का प्रदर्शन कर सकते हैं। दिग्विजय सिंह ने इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने की आलोचना की और कहा कि मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ धर्म के ठेकेदार धर्म को बेच रहे हैं और देश में धर्मनिरपेक्षता की भावना को कमजोर कर रहे हैं।

अब बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने भी किया समर्थन
दिग्विजय के बयान के बाद अब धीरेंद्र शास्त्री ने भी साफ कहा है कि उन्हें आई लव मोहम्मद से कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन अगर कोई सर तन से जुदा के नारे लगाएगा तो वो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button