Uncategorized

दस दिन के प्रशिक्षण को अपने जीवन में करें सार्थक: कर्नल मित्तल

मवाना (संवादाता आरके विश्वकर्मा)। कृषक इण्टर कालिज, मवाना के प्रांगण में 73 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वधान में आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का विधिवत समापन हो गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कैम्प कमाण्डेंट कर्नल मृदुल मित्तल ने एवं संचालन सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में हवलदार अमित सहरावत ने किया।

कैम्प कमाण्डेंट कर्नल मृदुल मित्तल ने कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी को बीते दस दिन में जो बेसिक प्रशिक्षण देते हुए सैन्य अनुशासन का पाठ पढाया गया है इसको यदि आप 60% भी अपने जीवन में सार्थक कर लेते हो तो आप भविष्य में जिस क्षेत्र में भी प्रतिनिधित्व करोगे वहाँ आपकी एक अलग ही पहचान होगी। भीष्ण गर्मी के बीच जिस तरह अनुशासित रह कर आपने कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया है वह आप सभी में दृढता का एक नया अध्याय लिखेगा। समस्त कैडेट्स को मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ एवं कैम्प के सफल संचालन में सहयोगी डिप्टी कैम्प कमाण्डेंट कर्नल शरद पाठक, विशेष रूप से देवेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य कृषक इण्टर कालिज एवं समस्त क्षेत्रीय नगर पालिका परिषद स्टाफ, उपस्थित एएनओ, सिविल स्टाफ, बटालियन के सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार, जेसीओ साहब, पीआई स्टाफ का भी हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ।
इसके उपरान्त एनसीसी गान व भारत माता की जय के उदघोष के साथ कैम्प का विधिवत समापन हुआ।
एक दूसरे से बिछडने का अहसास सभी कैडेट्स के चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। सभी कैडेट्स को लन्च पैक के साथ गन्तव्य के लिए रवाना किया गया। जाते जाते सभी कैडेट्स ने अपने फौजी प्रशिक्षकों के साथ सैल्फी ले कर अनमोल पलों को कैमरे में कैद किया।

कैम्प में आयोजित सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन में सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार के सानिध्य में बटालियन के उच्च शिक्षित स्थाई प्रशिक्षक हवलदार अमित सहरावत का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button