uttar pradesh

दलित बच्चे को भंडारे का प्रसाद देने से मना किया, की गई अभद्रता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्नाव में भंडारा का भोजन करने गए दलित बच्चे के साथ मारपीट की गई। उसे खाने नहीं दिया गया। किशोर बच्चे के पिता का आरोप है कि जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया और मारपीट कर मौके से भगा दिया गया। इस संबंध में बातचीत करने गए तो उनके साथ भी गाली-गलौज और अभद्रता की गई। ‌इस संबंध में थाना में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी सहित बीएनएस की कई अन्य धारों में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामला बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र का है।

उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहद्दीनपुर गांव जेठ के आखिरी मंगलवार के अवसर पर राधेलाल और प्यारेलाल पुत्रगण हीरालाल ने भंडारे का आयोजन किया। गांव के ही रहने वाले सुमित पुत्र प्रदीप भंडारे का प्रसाद लेने के लिए गया। लेकिन उसे प्रसाद नहीं दिया गया। पीड़ित के पिता प्रदीप ने बेटे के साथ भी घटना पर नाराजगी व्यक्त की और प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई और यह भी कहा कि यह भंडारा तुम्हारे लिए नहीं है। उन्हें मंदिर में भी आने से मना किया गया।

पिता के साथ भी की गई अभद्रता

घटना की जानकारी मिलने पर प्रदीप मौके पर पहुंच गया और उसने राधेलाल और प्यारेलाल से बातचीत करने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ने उनके साथ भी अभद्रता की। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली दी। ‌ जिसका वीडियो भी उनके पास मौजूद है।

क्या कहती है बांगरमऊ कोतवाली पुलिस?

बांगरमऊ इंस्पेक्टर चंद्रकांत सिंह ने बताया कि प्रदीप पुत्र बाबूलाल ने तहरीर दी है। प्यारेलाल और राधेलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मिली तहरीर के आधार पर राधेलाल और प्यारेलाल के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button