uttar pradesh

दरिंदगी की हद पार; बंदी बनाकर किशोरी से एक महीने तक किया रेप, जो भी आता नोचता था जिस्म…

यूपी के आगरा से एक दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां पर एक किशोरी को एक महीने तक बंदी बनाकर रखा गया। दरिंदे हर रोज उसके साथ रेप करते थे। जो भी आता था उसके जिस्म को नोचता था। एक महीने बाद किशोरी ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कैद से मुक्त कराया।

जानिए पूरी घटना
बताया जा रहा है कि शाहगंज नरीपुरा क्षेत्र निवासी किशोरी की 13 अगस्त को गायब हो गई थी। उसके पड़ोस के मकान में एक महिला किराये पर रह रही थी। वह घर आने-जाने लगी। एक दिन वह सिलाई मशीन दिलवाने की बात कहकर किशोरी को साथ ले गई। बाद में मशीन न मिलने की बात कहकर घर छोड़ गई थी। इसके बाद वह 13 अगस्त को दोबारा घर पर आई। उस समय किशोरी के माता-पिता दोनों जूता कारखाने में काम करने गए थे। फिर से वो किशोरी को अपनी बातों में बहलाकर अपने साथ ले गई।

पुलिस ने कराया मुक्त
महिला किशोरी को अपने साथ ले गई। जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। उसके माता-पिता भी उसकी तलाश करते रहे। इसके बाद 11 सितंबर को देर रात किशोरी ने किसी तरह अपनी माैसी के फोन पर काॅल कर घटना की सूचना दी। किशोरी ने बताया कि उसे बंधक बनाकर रखा गया है। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी की तलाश की और उसे छुड़ा लिया।

एक महीने तक नोचा जिस्म 
किशोरी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला उसे सिलाई मशीन दिलाने के बहाने ले गई और फिर उसे बंदी बना लिया। उसने बताया कि उसे एक कमरे में रखा गया और सिर्फ खाना देने के लिए ही कमरे को खोला जाता था। उसने कहा कि उसके साथ हर रोज दुष्कर्म किया जाता था। महिला के तहेरे भाई संदीप और मनमोहन रोजाना उसके साथ दुष्कर्म करते थे। पुलिस ने उनकी तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button