थॉमस कप में लक्ष्य ने दिलाई भारत को अहम शुरुआत
युवा शटलर लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया के खिलाफ ऐतिहासिक थॉमस कप फाइनल में भारत को एक सही शुरुआत दिलाते हुए रविवार को पहले मुकाबले में दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी एंथनी गिंटिंग को हराया।

बैंकॉक। युवा शटलर लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया के खिलाफ ऐतिहासिक थॉमस कप फाइनल में भारत को एक सही शुरुआत दिलाते हुए रविवार को पहले मुकाबले में दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी एंथनी गिंटिंग को हराया।
लक्ष्य ने गिनटिंग के खिलाफ 8-21, 21-17, 21-16 से जीत दर्ज की। यह दुनिया के 5वें नंबर के शटलर पर उनकी लगातार दूसरी जीत थी।
20 वर्षीय भारतीय ने इस साल की शुरुआत में जर्मन ओपन राउंड-16 मैच में गिनटिंग को सीधे गेम में 21-9, 21-9 से हराया था।
गिनटिंग ने पहला गेम 21-8 से अपने नाम कर लिया, जिसके बाद लक्ष्य ने दूसरा गेम 21-17 से जीतकर 1-1 की बराबरी कर ली। निर्णायक मुकाबले में इंडोनेशिया के गिनटिंग ने शुरुआती क्षणों में 11-7 की लीड हासिल कर ली, लेकिन लक्ष्य ने पांच लगातार पॉइंट्स के साथ वापसी करते हुए गेम को 12-12 पर ला खड़ा किया। मैच के अंतिम क्षणों में लक्ष्य गिनटिंग पर पूरी तरह हावी हो गये और मुकाबले को 21-17 से जीत लिया।




