Uncategorized
Trending

थाना सरधना परिसर में मनाया गया झंडा दिवस 

सरधना पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ झंडा दिवस मनाया। थाना प्रभारी ने बताया कि यह ध्वज हमारे लिए प्रेरणादायी है। इस ध्वज के फहराने मात्र से हम सभी में एक नई ऊर्जा का संचार होता है।

सरधना (मेरठ)।  सरधना पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ झंडा दिवस मनाया। थाना प्रभारी ने बताया कि यह ध्वज हमारे लिए प्रेरणादायी है। इस ध्वज के फहराने मात्र से हम सभी में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। हम सबके लिए गर्व की बात है।
सरधना थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है। हमारे गौरवशाली इतिहास का भी प्रतीक है। जिससे हमने देश सेवा व लोक सेवा में अपने कौशल, शौर्य व कर्तव्य परायणता से अप्रतिम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे भारतवर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है। थाना प्रभारी  द्वारा पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भेजे गए शुभकामना संदेश को पढ़ कर सुनाया। सभी पुलिस कर्मियों को ध्वज का प्रतीक (स्टीकर) वर्दी की बायीं जेब के फ्लेप के बटन के ऊपर चस्पा किया गया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर व ध्वज प्रदान किया गया था। ध्वज का आकार चार फिट लम्बा व तीन फिट चौड़ा है। ध्वज में दो रंग है। जिसमें ऊपर लाल रंग व नीचे की ओर नीला रंग है। इसी दिन पीएसी बल को भी ध्वज प्रदान किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में 23 नवंबर का दिन विशेष महत्व रखता है। इस तिथि को ‘पुलिस झंडा दिवस’ के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button