देश-विदेश
Trending

थाईलैंड का नौसैनिक जहाज डूबा, 100 से ज्यादा नाविक फंसे

थाईलैंड की खाड़ी में आये भीषण तूफान के दौरान थाई नौसेना का एक जहाज डूब गया, जिससे 100 से अधिक नाविक फंस गये हालांकि उनमें से अधिकतर को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

बैंकॉक। थाईलैंड की खाड़ी में आये भीषण तूफान के दौरान थाई नौसेना का एक जहाज डूब गया, जिससे 100 से अधिक नाविक फंस गये हालांकि उनमें से अधिकतर को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
रॉयल थाई नेवी के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में किसी नाविक की मौत नहीं हुई है लेकिन चालक दल के 106 में से 28 सदस्य अब भी पानी में फंसे हुए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
नौसैनिक जहाज एचटीएमएएस सुखोताई प्राचुआप खीरी खान प्रांत में बंग सफन जिले के तट से महज 32 किमी दूर पानी में गश्त पर था, तभी रविवार रात करीब 11.30 बजे तूफान में फंस गया।
रॉयल थाई नौसेना ने बताया कि तीन नौसैनिक जहाजों और हेलिकाॅप्टरों को सहायता के लिए भेजा गया था, लेकिन जहाज के डूबने से पहले केवल एचटीएमएएस क्रबुरी ही उस तक पहुंच सका। एचटीएमएएस क्रबुरी ने सुखोताई पर सवार 106 नाविकों में से 78 को बचा लिया। चालक दल के शेष सदस्यों को खोजने के लिए रात भर खोज जारी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button