तीसरी पार्टी की एंट्री से अमेरिका की राजनीति पर क्या पड़ेगा असर? रिपब्लिकन-डेमोक्रेटिक कैसे-कितना उठाएंगी नुकसान

अमेरिका की राजनीति में लंबे समय से 2 दलीय व्यवस्था है। अमेरिका में अब तक रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक 2 पार्टियों का ही दबदबा रहा है, ऐसे में क्या एलन मस्क की राजनीति में एंट्री और उनकी अमेरिका पार्टी अमेरिका की इस 2 दलीय व्यवस्था को तोड़ने में कामयाब होगी, क्योंकि एलन मस्क ने राजनीति में आने का मुख्य कारण डोनाल्ड ट्रंप को बताया है। साथ ही इन 2 दलों का दबदबा खत्म करने और लोगों को तीसरा विकल्प देने का दावा भी किया है तो आइए जानते हैं कि एलन मस्क और उनकी पार्टी का अमेरिका की राजनीति पर कैसे और कितना असर पड़ेगा?

रिपब्लिकन-डेमोक्रेटिक के कट सकते हैं वोट
राजनीति में एंट्री करते ही एलन मस्क ने साल 2026 के मिड टर्म इलेक्शन लड़ने के संकेत दिए हैं। ऐसे में साल 2026 के चुनाव में अमेरिका में रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। मस्क की ‘अमेरिका पार्टी’ से रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी दोनों को नुकसान होने की संभावना है। दोनों पार्टियां अपना यंग वोट बैंक खो सकते हैं। अगर मस्क दोनों पार्टियों के वोट बांटने में सफल होते हैं तो दोनों के लिए 2026 और 2028 के चुनाव में बड़ा झटका साबित हो सकते हैं। अगर मस्क रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के वोट और सीटें काटने में कामयाब रहते तो दोनों दल कमजोर पड़ सकते हैं और दोनों को मस्क का तोड़ तलाशना होगा। मस्क की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी के वोटों को बांटकर डेमोक्रेटिक पार्टी को भी फायदा पहुंचा सकती है।




