delhi
Trending

‘तिहाड़ जेल से नया वीडियो ईमानदार मंत्री सत्येंद्र जैन का….’ जेल सुपरिटेंडेंट की लगती है ऐसे हाजिरी

दिल्ली की तिहाड़ जेल में धन शोधन मामले में बंद आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और नया वीडियो सामने आया है। इस बार सत्येंद्र जैन जेल सुपरिटेंडेंट से मीटिंग करते दिखाई दिए। यह वीडियो 12 सितंबर का बताया जा रहा है जिसमें जेल सुप्रीटेंडेंट अजीत कुमार सत्येंद्र जैन के साथ बैठे हुए है।

इस तीसरे वीडियो को बीजेपी नेता हरीश खुराना ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा,  लो जी नया वीडियो ईमानदार मंत्री जैन का. जेल मंत्री के दरबार में रात आठ बजे जेल सुपरिटेंडेंट की हाजिरी।

गौरतलब है कि धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किए गए सत्येंद्र जैन को लेकर उस समय विवाद हो गया था जब उन पर आरोप लगा कि जेल में बंद उन्होंने एक बलात्कारी से मसाकर कराई। जेल अधिकारी सूत्रों के मुताबिक, मालिश करने वाला एक कैदी बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत आरोपी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button