तिरंगा प्रत्येक भारतवासी का मान अभिमान- अभिमन्यु गुप्ता

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के आह्वान हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा को साकार करते हुए व्यापारी संघ अग्रवाल मंडी एवं लायंस क्लब अग्रवाल मंडी के संयुक्त तत्वाधान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई यह यात्रा रेलवे रोड से शुरू होकर मेरठ बागपत रोड एवं मंडी में होते हुए आर्य समाज अग्रवाल मंडी टटीरी पर समाप्त हुई इस अवसर पर अभिमन्यु गुप्ता ने कहा तिरंगा झंडा प्रत्येक भारतवासी का मान अभिमान है स्वतंत्रता सेनानियों ने इसकी रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी हम उन्हें नमन करते हैं तिरंगा यात्रा में व्यापार मंडल के जिला मंत्री लायन दीपक गोयल, पूर्व सभासद पवन शर्मा ,विनोद सिंगल,अंकित गोयल ,कृपाल सिंह, कृष्ण कश्यप अश्वनी सिंगल ,प्रमोद आर्य , हेमकांत आर्य, अंकित जिंदल, रमेश, आनंद जिंदल सहीत सैकड़ो व्यक्तियों ने भाग लिया सभी ने भारत माता की जय का उद्घोष किया सभी को अपने प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाने के लिए ध्वज प्रदान किया


