Uncategorized
Trending

तस्मिया जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया टीचर्स डे

5 सितम्बर आज पूरा देश डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्ण का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मना रहा है। यकीनन टीचर केवल एक पेशा ही नहीं बल्कि वह एक ऐसा नेकी का काम करता है।

मुजफ्फरनगर(काशिफ जमाल)। 5 सितम्बर आज पूरा देश डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्ण का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मना रहा है। यकीनन टीचर केवल एक पेशा ही नहीं बल्कि वह एक ऐसा नेकी का काम करता है। जिससे समाज सुधरता है, तरक्की करता है, जो बुराइयों से दूर कराता है, अच्छाइयों को पैदा करता है। शिक्षक किसी भी देश की बुनियाद है शिक्षक समाज ही तरक्की कर सकता है इस नेकी का काम करने वाले हमारे प्यारे टीचर्स को ग्रेटिट्यूड देने के लिए तस्मीया जूनियर हाई स्कूल के बच्चों ने एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रोग्राम की शुरुआत कलीम अहमद की कलाम ए पाक की तिलावत से हुई और अबूजर ने नात ए नबवी वो नूर में समाए जाते हैं पढ़कर समा बांध दिया। नोमान एंड ग्रुप ने टीचर्स को समर्पित एक सॉन्ग गाया। मन्ताशा ने उस्ताद की अहमियत बताई शबीना एंड ग्रुप ने वी लव यू टीचर इंग्लिश सॉन्ग प्रस्तुत किया राफिया ग्रुप ने हैप्पी टीचर्स डे सॉन्ग गाया सोफिया ने उस्ताद हमारे लिए क्या है पर एक स्पीच दी जैद एंड ग्रुप ने आओ दुनिया को दिखलाएं सांग प्रस्तुत किया अदनान एंड ग्रुप ने यह धरती सोने का कंगन पेश किया इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य जावेद मजहर ने कहा कि बच्चों की जिंदगी में टीचर का एक अहम रोल है टीचर बच्चों को पढ़ना लिखना तो सिखाते ही है साथ ही साथ उनकी छिपी हुई सलाहियत भी नुमाया करते हैं वह बच्चों में अच्छे अखलाक बेहतरीन काम करने की काबिलियत पैदा करते हैं स्कूल के प्रबंधक सैयद एजाज अहमद ने कहा कि बच्चों को टीचर्स की बातें ध्यान से सुननी चाहिए और उनके बताए गए तरीकों पर अमल करना चाहिए जिससे वह तरक्कीयाफ्ता और तालीम याफ्ता हो और अपना अपने मां-बाप स्कूल और टीचर्स का नाम रोशन कर सकें अंत में उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया इस मौके पर सभी टीचर्स का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button