देश
Trending

तमिलनाडु में सड़क हादसे में केरल के दो लोगों की मौत

चेन्नई। तमिलनाडु के थेनी जिले में केरल की सीमा के पास मंगलवार तड़के एक कार के ट्रक से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान केरल के कोट्टायम निवासी अक्षय अजय (23) और गोकुल (23) के रूप में हुई है।

कोट्टायम के वडावथुर के राजेश रवींद्रन (31) को गंभीर चोटें आने के बाद थेनी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए थेनी के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button