crime
Trending

तटरक्षक बल ने पाकिस्तानी नौका हिरासत में ली, 280 करोड़ की हेरोइन जब्त

भारतीय तटरक्षक और गुजरात के आतंकवाद विरोधी दस्ते ने एक संयुक्त अभियान चलाकर अरब सागर में भारतीय समुद्री सीमा में पाकिस्तान की एक नौका को हिरासत में लिया है।

नयी दिल्ली। भारतीय तटरक्षक और गुजरात के आतंकवाद विरोधी दस्ते ने एक संयुक्त अभियान चलाकर अरब सागर में भारतीय समुद्री सीमा में पाकिस्तान की एक नौका को हिरासत में लिया है।

इस नौका पर चालक दल के नौ सदस्य सवार है। नौका पर 280 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त की गई है।

रक्षा प्रवक्ता ने एक ट्वीट कर बताया कि तटरक्षक बल ने पाकिस्तान की अल हज नाम की नौका को अरब सागर में भारतीय समुद्री सीमा में हिरासत में लिया है। इस नौका पर चालक दल के नौ सदस्य सवार हैं। जांच में नौका पर 280 करोड़ रुपये की हीरोइन पाई गई है ।

प्रवक्ता ने बताया कि इस नौका को हिरासत में लेने के बाद आगे की जांच के लिए जाखू लाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button