राज्य
Trending

ड्रग्स केस में फंसे मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें,सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका

ड्रग्स मामले में फंसे शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है।

नई दिल्ली। ड्रग्स मामले में फसे मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट ने करारा झटका दिया है। ड्रग्स मामले में फंसे शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है।

दरअसल, अदालत ने मजीठिया का केस रद्द करने से साफ मना कर दिया है। बिक्रम मजीठिया ने अदालत से उनके खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने की मांग की थी जिसको अदालत ने रद्द करने से साफ-साफ इंकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट में बिक्रम मजीठिया को हाई कोर्ट जाने के लिए कहा।

पंजाब में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिक्रम मजीठिया ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसके बाद मजीठिया न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए थे और इस समय भी मजीठिया जेल में ही बंद है। मामला रद्द न करने की वजह से बिक्रम मजीठिया को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button