राज्य
Trending

डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’ को अन्तर्राष्ट्रीय नवकार कलारत्न अवार्ड

इंदौर । सन् 2022 का प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय नवकार अवार्ड डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’, इन्दौर को घोषित हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड मंच ‘नवकार महोत्सव’ के तहत देश सहित विश्व स्तर से अहिंसा के पथ पर कार्य करने वाले समाजसेवियों, सामाजिक संस्थानों, गुरु भगवंतों के साथ अहिंसा प्रचारक अभिनेता और राजनेताओं को जैन समाज के अंतर्राष्ट्रीय ‘नवकार महामंत्र टाइम्स’ के द्वारा ‘नवकार उपाधि’ से अलंकरण किया जाता है. और इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए आयोजक समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार विनायक अशोक लुनिया ने जैन समाज का अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड मंच ‘नवकार महोत्सव 2022’ के तहत ‘नवकार उपाधि अलंकरण – सीजन 4’ में उपाधि से अलंकृत होने वाले उपाधि अलंकरण के लिए पहली सूची जारी करते हुए डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’, इन्दौर का नाम घोषित किया है।
डॉ. ‘मनुज’ को अन्तर्राष्ट्रीय ‘नवकार कलारत्न’ अवार्ड उनके द्वारा धर्म के प्रचार प्रसार, साहित्यिक लेखन, पुरातात्त्विक, राजनैतिक आलेख एवं टिप्पणियों के लिए प्रदान किया जा रहा है। संयोजक विनायक अशोक लुनिया ने एक सूची जारी करते हुए बताया कि इस प्रथम सूची में देश-विदेश के 21 विशिष्ट व्यक्तित्वों का नाम जारी किया गया है। जिनमें आचार्य श्री विमल सागर सूरीश्वर जी महाराज साहेब, आचार्य श्री लोकेश मुनि जी महाराज साहेब, थाईलैंड की श्री जैन तेरापंथ सभा, नार्थ अमेरिका के जैना फैडरेशन ऑफ़ जैन एसोसिएशन, श्री ओमप्रकाश जी सकलेचा, विधायक, कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन, श्री प्रह्लाद पटेल (दमोह) सांसद एवं केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री, मुंबई के विधायक मंगलप्रभात जी लोढ़ा, मीरा भाईंदर, ठाणे विधायक श्रीमती गीता जैन, इन्दौर के डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’, श्रीमती नीना जै,न, अधिवक्ता रोहित जैन आदि सम्मिलित हैं।
ज्ञातव्य है कि श्री अशोक लुनिया ने वर्ष 2016 में धार्मिक नगरी उज्जैन के तपोभूमि तीर्थ में नवकार उपाधि अलंकरण की नींव रखते हुए संस्थापक स्वर्गीय श्री अशोक लुनिया ने इसका शुभारम्भ किया था जो की आज वर्तमान में सीजन 4 है। इसके अन्तर्गत जैन समाज का यह अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड मंच देश-विदेश के लगभग 150 विशिष्ट व्यक्तित्वों को अलंकृत कर चुका है। संयोजक श्री लुनिया ने बताया कि वर्ष 2022 का ‘नवकार महोत्सव’ पूर्व 3 सीजन से भी भव्य होने जा रहा है, क्योंकि इस बार यह महोत्सव ‘81 दिवसीय’ ऑनलाइन एवं ऑफलाइन के रूप में मनाया जायेगा एवं प्रत्येक सम्मानीय महानुभाव को अपने कार्यों पर प्रकाश डालने एवं अपने कार्यों से दूसरों को भी प्रेरित करने के लिए 30 मिनिट का समय टीवी प्रोग्राम ‘नवकार महोत्सव 2022’ कार्यक्रम के तहत सच्चा दोस्त न्यूज़ पर टेलीकास्ट किया जायेगा।श्री लुनिया ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन 30 जुलाई 2022 से प्रारम्भ होकर 18 अक्टूबर 2022 को आयोजन के संस्थापक स्वर्गीय श्री अशोक जी लुनिया साहब के 70 वे जन्म जयंती के रूप में मनाया जायेगा।
अनुभव जैन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button