Uncategorized
Trending

डेरा प्रमुख को पुलिस प्रोटेक्शन में ले जाया गया सुनरिया जेल

बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का 40 दिन के पैरोल का समय शुक्रवार को समाप्त हो गया।

बिनौली। बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का 40 दिन के पैरोल का समय शुक्रवार को समाप्त हो गया। जिस पर उसे आश्रम बरनावा से कड़ी पुलिस प्रोटेक्शन के बीच रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया। जेल में राम रहीम दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है।

रोहतक की सुनरिया जेल से डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 15 अक्टूबर को 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम पहुचा था। इस दौरान उसने यहॉ पर अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार संग पैरोल अवधि का समय बिताया। उसके पैरोल का समय शुक्रवार को पुरा हो गया। डेरा प्रमुख के सुनरिया जेल ले जाने के लिए सुबह से ही आश्रम बरनावा पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया। दोपहर को उन्हें सुनारिया जेल ले जाने के लिए हरियाणा पुलिस व सीओ बागपत देवेंद्र कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर सलीम अहमद आश्रम बरनावा पर पहुचे। यहॉ से दोपहर करीब 2 बजकर 50 मिंट पर पुलिस प्रोटेक्शन के बीच उनका चार लग्जरी गाड़ियों का काफिला जिनमें सभी गाड़ी सफेद कलर की आश्रम के अंदर से निकल कर बरनावा की ओर से सुनरिया जेल जाने के लिए रवाना हुई।
फोटो परिचय।
बरनावा आश्रम से लग्जरी गाड़ी में राम रहीम को सुनरिया जेल ले जाते हुए।

बड़े वाहनों के आने पर लगाई रोक
बिनौली।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का 40 दिन का पैरोल समाप्त हो जाने पर शुक्रवार को पुलिस प्रोटेक्शन के बीच उसे सकुशल सुनरिया जेल लेकर जाने के मद्देनजर एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर बिनौली पुलिस ने बरनावा पुलिस चौकी पर बेरियर डालकर बड़े वाहन के आने पर रोक लगा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button