देश-विदेश
Trending

डेनमार्क की महारानी से प्रधानमंत्री मोदी ने की मुलाकात

डेनमार्क की महारानी मार्गरेट द्वितीय ने मंगलवार रात कोपेनहेगन के ऐतिहासिक अमलीनबोर्ग पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

नयी दिल्ली। डेनमार्क की महारानी मार्गरेट द्वितीय ने मंगलवार रात कोपेनहेगन के ऐतिहासिक अमलीनबोर्ग पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें 50 वर्ष का शासन काल पूरा करने पर बधाई दी।
महारानी ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए भोजन का भी आयोजन किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें हाल के वर्षों में भारत-डेनमार्क संबंधों में बढ़ती गति, विशेष रूप से हरित सामरिक भागीदारी के बारे में जानकारी दी।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उन्होंने सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने में डेनमार्क शाही परिवार की भूमिका की भी सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने महारानी को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए धन्यवाद दिया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया,“ डेनमार्क साम्राज्य की महारानी, ​​मार्गरेट II ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने महारानी को उनके शासनकाल की स्वर्ण जयंती के अवसर पर बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button