राज्य

डी पी एम पब्लिक स्कूल में हुआ वैक्सीनेशन

बहसूमा।डीपीएम पब्लिक स्कूल बहसूमा में सोमवार को 12 से 14 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन हुआ। विद्यालय सचिव जगदीश त्यागी ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों और ओमीक्रोन वेरिएंट को देखते हुए वैक्सीनेशन जरूरी कदम है। यह वैक्सीनेशन दो दिन चलेगा। विद्यालय प्रधानाचार्य जिया जैदी ने कहा कि सभी बच्चे जिनका वैक्सीनेशन अभी नहीं हुआ है, वे अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय आकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। विद्यालय में अलग-अलग कमरों में यह व्यवस्था की गई। सभी की आईडी चेक करके तथा लाइन से वैक्सीनेशन कराया गया। विद्यालय में पूर्ण रुप से कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय कोऑर्डिनेटर अनुज त्यागी, विशाल, सुब्रत चटर्जी, तनवीर अहमद, रेनू, आयशा, ममता, सचिन भारद्वाज, गौरव यादव, मुकुल त्यागी, अलका गुप्ता, मंजू तोमर, अमित शर्मा, हरनीत, किरण आदि अध्यापकों का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button