डी एस पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय मातृ दिवस उत्सव में बच्चों ने किया मातृ शक्ति को नमन


मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) डी एस पब्लिक स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर विशेष रूप से आयोजित ‘मातृ -दिवस उत्सव’ कार्यक्रम के प्रथम दिन बच्चों ने मातृ -शक्ति को नमन करते हुए मां के प्रति अपने प्यार तथा समर्पण का प्रदर्शन किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य नाटिका, लघु नाटिका एवं गीतों द्वारा मां के प्रति अपने प्रेम का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम में बच्चों की माताओं को भी आमंत्रित किया गया । नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति देखकर सभी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की एवं उनका उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की । कार्यक्रम में बच्चों की माताओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लेते हुए मातृत्व के अपने अनुभव साझा किए । इस अवसर पर माताओं के लिए विशेष फन ऐक्टिविटीज भी आयोजित की गई । फन एक्टिविटीज में भाग लेने वाली मदर्स को विद्यालय द्वारा मोमेंटो देकर तथा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में प्रतिष्ठित संस्कृत स्कॉलर एवं भूतपूर्व प्रोफेसर डॉ राका जैन, धर्मपत्नी वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर पंकज जैन तथा स्पिक मैके संस्था से सक्रिय रुप जुड़ी हुई मीनू गोयल धर्मपत्नी वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गिरीश कुमार ‘गेस्ट ऑफ ऑनर ‘ के रूप में उपस्थित रही । स्कूल मैनेजमेंट की ओर से स्कूल मैनेजर सुधीर शर्मा, डायरेक्टर रेणु शर्मा, एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने सभी अतिथियों को बुके देकर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया विद्यालय की ओर से सभी अतिथियों को एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां शारदे की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए , ‘गेस्ट ऑफ ऑनर ‘ डॉ राका जैन ने जीवन में मां की भूमिका एवं मां के महत्व के विषय में बताया । उन्होंने कहा कि, ईश्वर हर जगह उपस्थित नहीं रह सकता इसलिए उसने मां का निर्माण किया है । मां की गोद एवं मां का आंचल हमें दुनिया की सबसे सुरक्षित पनाहगाह लगती है। मां के पास जाते ही व्यक्ति अपना हर दुख भूल जाता है ।वेदों में भी मां और मातृभूमि को स्वर्ग से ऊपर बताया गया है । ना केवल मनुष्य अपितु पशु पक्षियों में भी बच्चों के प्रति मां का स्नेह एवं मां का प्यार सहज ही देखा एवं समझा जा सकता है। ‘ गेस्ट ऑफ ऑनर ‘ मीनू गोयल ने भी उपस्थित मातृशक्ति को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी। अतिथियों द्वारा मां शारदे की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करने के उपरांत नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा मदर्स को डेडीकेटेड कार्यक्रमों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति के रूप बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य पर आधारित गीत ,’ओ दानी ‘ पर प्रस्तुति देकर सम्मानित अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति का अभिवादन किया। इसके उपरांत एल के जी क्लास के बच्चों ने मां के प्रति अपना प्यार तथा समर्पण प्रदर्शित करते हुए परंपरागत गीत ‘तू कितनी अच्छी है प्यारी प्यारी है ओ मां ‘ पर अपनी प्रस्तुति दी। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मासूमियत भरी प्रस्तुति पर अतिथियों सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी मदर्स ने देर तक तालियां बजाते हुए उनकी प्रस्तुति की प्रशंसा की। इसके बाद यू के जी क्लास के बच्चों ने , ‘मुझे माफ करना ओ साईं राम गीत ‘ पर प्रस्तुति देते हुए माता पिता के प्रति अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति को देखकर उपस्थित मदर्स भी बच्चों के साथ गुनगुनाने को मजबूर हो गई। इसके बाद नर्सरी ग्रुप के बच्चों ने ‘हैप्पी हैप्पी मदर्स डे ‘ एवं क्लास फर्स्ट के बच्चों ने ‘आई लव यू मॉम ‘ गीत पर सुंदर एवं भावुक प्रस्तुति दी । कार्यक्रम में उपस्थित मदर्स के लिए ‘फन एक्टिविटी ‘ तोल मोल के बोल , लक्की चाबी , नंबर नोट आयोजित की गई । तोल मोल के बोल एक्टिविटी में कॉस्मेटिक आइटम की एक्चुअल कोस्ट बताने पर प्रतिभागी को वही आइटम उपहार में दिया गया । सभी एक्टिविटीज में उपस्थित मदर्स ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । कार्यक्रम के अंत में स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने समस्त मातृशक्ति को नमन करते हुए सभी सम्मानित अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी मदर्स का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए उनका आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।




