राज्य

डीएम आवास के पीछे बंद मकान में हुई चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद

पुलिस अभी तक मेहरूम नहीं पकड़ पाई चोरों को

मुजफ्फरनगर 11 अप्रैल एक तरफ जहां योगी सरकार सुरक्षा और सुशासन को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है वहीं दूसरी ओर मुजफ्फरनगर डीएम आवास के ठीक पीछे अंबा विहार गली नंबर 1 में दिनदहाड़े चोरी की वारदात अंजाम दी जा रही है इन वारदातों को रोकने में मोबाइल पुलिस भी बेबस नजर आ रही है ऐसी ही एक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई जिसमे कुछ चोर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग को निशाना बनाते नजर आ रहे हैं इस बिल्डिंग के मालिक राजा असगर अली के अनुसार उनकी निर्माणाधीन बिल्डिंग से आए दिनो चोरी की जा रही थी। इसी कारण उन्होंने अपने घर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जिससे कि चोरों की पहचान की जा सके और चोर पकड़ में आ सके।कैमरे की रिकॉर्डिंग मैं उन्होंने पाया की स्कूटी पर दो डिलीवरी ब्वॉय आते हैं और उनके साथ बाइक पर एक और शख्स एक स्कूली ड्रेस में एक छोटे से बच्चे के साथ आता है। डिलीवरी ब्वॉय बिल्डिंग के बाहर पार्सल लेकर खड़े हो जाते हैं ताकि आते जाते लोगों पर नजर रख सके और छोटा बच्चा बिल्डिंग के दरवाजे पर खड़ा रहता है और यह शख्स बिल्डिंग के मैन गेट पर चढ़कर अंदर घुस जाता है।
अंदर घुसकर यह सब सामान इकट्ठा करके बोरे में भरकर निकल जाता है डिलीवरी कंपनी के लड़कों का चोरी की घटनाओं में शामिल होना कंपनी की छवि के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है. राजा अली के अनुसार उनके मकान से कुछ खास मशीनें हजारों के तार टुल्लू पंप बिजली के इंपोर्टेंट बोर्ड चोरी हुए हैं।
ताज्जुब की बात यह है कि सब चोरी की घटनाएं डीएम आवास के ठीक पीछे हो रही है और पुलिस इन घटनाओं को रोकने में नाकाम नजर आ रही है मकान मालिक ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द चोरों की पहचान करके उनके सामान को दिलवाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button