uttar pradesh

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- काले कारनामों से भरा रहा सपा का शासन

13 नवम्बर को मतदान होगा। इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां जीत के दावे कर रही है।

त्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा। 13 नवम्बर को मतदान होगा। इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां जीत के दावे कर रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग जारी है।

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया को उनका कार्यकाल याद दिलाते हुए कहा कि 2012 से 2017 का कार्यकाल काले कारनामों से भरा रहा है। सपा सत्ता के दौरान बांटने, पीटने, मकान कब्जा करने, माफियाओं, दंगाइयों का संरक्षण करने का काम किया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि  सपा का पीडीए फर्जी है वह सिर्फ परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। उन्होंने कहा कि 2024 में जो कुछ बहुत सीटें जीत ली वह झूठ और धोखे से जीती है। जनता को गुमराह करके खटखट के नाम पर संविधान और आरक्षण की झूठी बातें कहकर सीटे जीती गई है। उपचुनाव में जनता इन्हे जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि सपा का इतिहास अराजकता माफिया को संरक्षण का है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव के मन में देश की प्रगति से परेशानी है। हरियाणा में कांग्रेस अपनी वापसी के डंके बजा रही थी वहां बीजेपी की सरकार बनी है।  झारखंड और महाराष्ट्र में भी कमल खिलेगा। दोनों राज्यों में सरकार बनने पर इंडिया गठबंधन को सांप सूंघ जाएगा। उत्तर प्रदेश की सभी 9 सीटे हम जीतेंगे। सपा का समाप्तवादी पार्टी बनना तय है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button