राज्य
Trending

डाक विभाग के बचत खाते से किसी भी बैंक के साथ लेन देन हुआ संभव

डाक विभाग ने जनता की सुविधा के लिए एक नई सेवा शुरू की है। इसके तहत डाक विभाग के बचत खाते से अब किसी भी बैंक के बचत खाते के साथ आर.टी.जी.एस और एन.ई.एफ.टी के माध्यम से लेन-देन किया जा सकता है।

जालंधर। डाक विभाग ने जनता की सुविधा के लिए एक नई सेवा शुरू की है। इसके तहत डाक विभाग के बचत खाते से अब किसी भी बैंक के बचत खाते के साथ आर.टी.जी.एस और एन.ई.एफ.टी के माध्यम से लेन-देन किया जा सकता है।
प्रधान डाकघर जालंधर शहर के प्रवर डाकपाल भीम सिंह पांचाल ने बुधवार को डाक विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब डाक विभाग ने जनता की सुविधा के लिए एक नई सेवा पेश की है। इसके तहत डाक विभाग के बचत खाते से किसी भी बैंक के बचत खाते के साथ आर.टी.जी.एस और एन.ई.एफ.टी के माध्यम से लेन-देन कर सकते है। इसके लिए खाताधारक द्वारा ई-बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग की सुविधा लेनी अनिवार्य है और इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने डाक विभाग को आई.ऑफ.एस.सी कोड आवंटित किया है।
पांचाल ने बताया कि अभी यह सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर देश के अलग अलग भागों के चार मंडलो, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और दिल्ली के अलग-अलग डाकघरों में ही शुरू की गई है। डाक विभाग के आदेसानुसार जल्द ही यह सुविधा देश के सभी डाकघरों के लेनदेन काउंटर पर शुरू हो जाएगी।
योजनाओं के बारे में उन्होंने बताया कि किसी भी बैंक के बचत खाते के साथ ई बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के साथ डिजिटल माध्यम से लेन-देन सम्भव। बचत योजनाओं में बैंको से ज्यादा ब्याज दिया जाता है। ग्राहक के निवेश किये गए एक एक रुपया की गारंटी है। बैंकों की ही तरह एटीएम की सुविधा, चैकबुक की सुविधा, निशुल्क एस.एम.एस सुविधा दी जाती है। इसके अलावा डाक विभाग लगभग 1,55,000 डाकघरों के साथ विश्व का सबसे बड़ा नेटवर्क है, जिसके चलते कश्मीर से कन्याकुमारी तक कहीं से भी लेनदेन कर सकते है।
डाक अधिकारी ने बताया की प्रधान डाकघर जालंधर शहर में जनता की सुविधा के लिए एक ओर आधार नामांकन काउंटर शुरू किया गया है। दोनों आधार काउंटर सुबह नौ बजे से शाम साढे पांच बजे तक जनता की सुविधा के लिए खुले रहेंगे।
उन्होंने कहा कि डाकघर के बाहर करवाई गई पार्सल पैकिंग विश्वसनीय नहीं है व नियमानुसार नहीं होती, इस वजह से पार्सल भेजने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए अब जनता की सुविधा के लिए डाक विभाग ने पार्सल पैकिंग की सुविधा शुरू की है, जो काफी कम दाम में पैकिंग की जाती है और इस पैकिंग सुविधा से आपका पार्सल का सुरक्षित और जल्द पहुंचाना व वितरण सम्भव हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि अब जनता देश के किसी भी डाकघर से अपनी डाक का पंजीकरण करवा सकते है व एस.एम.एस और लाइव ट्रैकिंग सुविधा का फायदा उठा सकते है और श्री पांचाल ने कहा की डाक विभाग के डाकियों की कर्मठता की वजह से तय समय में डाक वितरण किया जाता है।
श्री पांचाल ने बताया की आज डाक विभाग टेक्नोलॉजी के मामले में काफी आगे निकल चुका है। विभाग का हर डाकिया एक चलता फिरता एटीएम बन चुका है। आम जनता किसी भी बैंक के खाते से डाकिये के माध्यम से रुपये की निकासी कर सकते है जो बिल्कुल निशुल्क है। पेंशन लेने वाले सेवानिवृत्त सम्मानित वरिष्ठ नागरिक डाकिये के जरिये डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र घर बैठे प्राप्त कर सकते है और किसी भी डाकिये के माध्यम से आप अपने आधार कार्ड से मोबाइल लिंक करवा सकते है।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमारे डाकियों ने घर बैठे लोगो तक पेमेंट, दवाइयां और जरूरी सामान पहुंचने के मामले में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button