Uncategorized

डबल एमडीआरटी अमेरिका की उपलब्धि प्राप्त करने पर संदीप वर्मा को किया सम्मानित

पिछले वर्ष की कोर्ट-ऑफ-द- टेबल और इस वर्ष की डबल एमडीआरटी की उपलब्धि के लिए एलआईसी वरिष्ठ मंडल प्रबंधक प्रवीण मित्तल और एलआईसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने संदीप वर्मा को सम्मानित किया।

बागपत। पिछले वर्ष की कोर्ट-ऑफ-द- टेबल और इस वर्ष की डबल एमडीआरटी की उपलब्धि के लिए एलआईसी वरिष्ठ मंडल प्रबंधक प्रवीण मित्तल और एलआईसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने संदीप वर्मा को सम्मानित किया।

बागपत के बडौत नगर के रहने वाले संदीप वर्मा ने इस वर्ष मात्र 6 महीने में डबल एमडीआरटी की उपलब्धि प्राप्त कर एक नया इतिहास रचा है। आपको बता दें एमडीआरटी -(मिलियन डॉलर राउंड टेबल) अमेरिका की संस्था है जो कि पूरे विश्व की सभी इंश्योरेंस कंपनियों के अभिकर्ता के लिए एक लक्ष्य निर्धारित करती है। उस लक्ष्य को पूरा करने के पश्चात अभिकर्ता एमडीआरटी-अमेरिका का सदस्य बन जाता है। इस उपलब्धि को मात्र एक प्रतिशत से भी कम अभिकर्ता प्राप्त कर पाते हैं और संदीप वर्मा द्वारा इतने बड़े लक्ष्य को मात्र छह महीने में दो बार प्राप्त कर पाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button