नवादा : ठगी के धंधे में लिप्त दो साइबर अपराधी गिरफ्तार.

नवादा। नवादा जिले के वारिसलीगंज पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। .

पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने शनिवार को थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर इस आशय की जानकारी दी.उन्होंने बताया कि पुलिस की मदद से स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के दोसुत पंचायत स्थित बेगराजपुर गांव के

राजेन्द्र रविदास के पुत्र फुलटुन रविदास एवं शंकर रविदास के पुत्र रोहित कुमार को गिरफ्तार किया.गया है।
एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि साइबर अपराधी फुलटुन रविदास और रोहित कुमार चैनपुरा गांव स्थित राइस मिल के पास ठगी के धंधे में लिप्त था.इस बीच सादे लिवास में पहुंची. पुलिस की भनक युवक को नहीं लगी और ठगी का धंधा करते रंगेहाथ पकड़ा गया. बताया गया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास तीन कीमती मोबाइल के साथ ग्यारह पन्ने का दस्तावेज भी जब्त किया गया है।
एसडीपीओ ने बताया कि पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार साइबर अपराधी ने बताया कि फाइनेंस कंपनी में लोन दिलाने के नाम पर ग्राहकों से मोबाइल नंबर,व पता मांग कर ठगी की जाती है। .प्रेसवार्ता में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।



