Uncategorized
Trending

ठगी करने वाले तांत्रिक को पकड़कर लोगो ने की धुनाई सौंपा पुलिस को

बडौत नगर में तंत्र विद्या की आड़ में महिलाओं को घर के बच्चे या किसी बड़े की बलि की कहानी सुनाकर दहशतजुदा कर लाखों की ठगी करने वाला एक तंंत्रिक रविवार को लोगों के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और इसकी सूचना पुलिस को दी।

बडौत। बडौत नगर में तंत्र विद्या की आड़ में महिलाओं को घर के बच्चे या किसी बड़े की बलि की कहानी सुनाकर दहशतजुदा कर लाखों की ठगी करने वाला एक तंंत्रिक रविवार को लोगों के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची प‌ुलिस को देख ए‌क के बाद व्यक्ति ने खुद के साथ हुई ठगी की शिकायत की तो पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। फिलहाल पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।

रविवार को एक तांत्रिक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित शताब्दी नगर कालोनी में एक महिला के मकान पर पहुंचा और घर पर किसी व्यक्ति के न होने पर महिला के ऊपर झाड़-फूंस करने लगा। तांत्रिक ने कहा कि घर में कोई बुरी आत्मा का वास है, यदि जल्द आत्मा को घर से नहीं निकाला गया तो आत्मा या तो किसी बच्चे की या फिर किसी बड़े की बलि ले लेगी। इससे महिला डर गई और उसने 15 हजार रूपये दे दिएं। आरोप है कि इसी तरह तांत्रिक ने पांडव नगर सहित अन्य कालोनी से लगभग 8 से 10 महिला से डेढ़ लाख रूपये एक‌त्रित कर लिए। इसकी सूचना पर पूर्व में ठगी का शिकार हुए कुछ युवक अमित, दीपक,आशीष आदि मौके पर पहुंचे, तो तां‌त्रिक उन्हें देखकर भागने लगा, लेकिन युवकों ने उसे धर दबोचा और उसकी धुनाई शुरू कर दी। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो एक के बाद एक महिला ने खुद के साथ हुई ठगी की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस तांत्रिक को पकड़कर कोतवाली ले आई। इस मामले में शकुंतला नामक महिला सहित अन्य ने कोतवाली में शिकायत की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दो साल पहले 40 हजार का डुप्लीकेट सोने बेच दिया था।

बड़ौत। इस दौरान बिल्लू निवासी खेड़ा हटाना ने भी कोतवाली में शिकायत की कि उक्त तांत्रिक ने वर्ष 2020 में 40 हजार का डुप्लीकेट सोने बेच दिया था। तभी से तलाश कर रहा हू।

ये बोले सीओ—–

बड़ौत। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि शिकायत पर पकड़े गए तांत्रिक से फिलहाल पूछताछ की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button