सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक ट्रेक्टर के नाले में पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों आज बताया कि उचेहरा थाना क्षेत्र के बसहा नाले में एक ट्रैक्टर के पलटने से नेतराम नामक एक किसान की मौत हो गई। खेत की जुताई कर लौट रहे कल नेतराम घर वापस जा रहा था तभी यह घटना घटित हुई।