देश

ट्रंप के शांति प्रस्ताव का PM मोदी ने किया समर्थन, अब खत्म हो जाएगा गाजा-इजरायल के बीच जंग?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गाजा युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापक योजना का स्वागत किया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि यह “फिलिस्तीनी और इजरायली लोगों के लिए दीर्घकालिक और स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास का एक व्यवहार्य मार्ग है”। पीएम मोदी ने युद्ध को समाप्त करने और शांति सुनिश्चित करने के लिए ट्रंप के प्रयास का समर्थन व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा, ”हम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक व्यापक योजना की घोषणा का स्वागत करते हैं। यह फिलिस्तीनी और इजराइली लोगों के साथ-साथ व्यापक पश्चिम एशियाई क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक और स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास का एक व्यवहार्य मार्ग प्रदान करता है। हमें उम्मीद है कि सभी संबंधित पक्ष राष्ट्रपति ट्रंप की पहल के पीछे एकजुट होंगे और संघर्ष को समाप्त करने और शांति सुनिश्चित करने के इस प्रयास का समर्थन करेंगे।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button