
न्यूयार्क। टोंगा में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार 19:10:52 बजे महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.5 मापी गयी।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र टोंगा के ओहोनुआ से 270 किलोमीटर दक्षिण में और घरती की सतह से 10.0 किमी की गहराई में 23.779 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 175.172 डिग्री पश्चिम देशांतर में था।




