Uncategorized
Trending

टेनिस में विजय वर्मा ने डबल्स का खिताब जीता

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। निवासी विजय वर्मा ने छत्तीसगढ़ रायपुर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट में 50 वर्ष की आयु श्रेणी के डबल्स में अपने पार्टनर अवनीश रस्तोगी के साथ विक्रम सिसोदिया व दिनेश लूंगानिया की टीम को 6-3, 7-6 से हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया एवं सिंगल्स में दिनेश लूंगानियां से 4-6, 3-6 के स्कोर से हार गए , सभी मैच बहुत ही रोमांचिक तरीके से संपन्न हुए। दर्शकों ने मैच का भरपूर आनंद लिया।
विजय वर्मा पहले भी इंडिया की टीम की तरफ से अमेरिका व इटली जाकर खेल चुके हैं और समय-समय पर टेनिस में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं और टेनिस को बढ़ावा देने हेतु शारदेंन स्कूल में एकेडमी भी चलाते हैं और उनकी इच्छा है कि मुजफ्फरनगर जिले में अधिक से अधिक टेनिस प्लेयर उत्पन्न हो जिससे कि जिले में टेनिस का विकास हो।
सर्विसेस क्लब के ग्रास कोर्ट पर प्रैक्टिस करते हैं इसमें डॉ देवेंद्र मलिक, डॉ मनोज काबरा, आशु अरोरा एवं आयुष मित्तल विशेष रुप से प्रैक्टिस कराने में एवं रणनीति बनाने में सहयोग करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button