Uncategorized
Trending

टीकरी सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को शुरू कराने के लिए सीएमओ बागपत से मिला प्रतिनिधि मंडल

सीएचसी शुरू कराने की मांग को लेकर सोमवार को प्रतिनिधि मंडल सीएमओ बागपत से मिला। सीएचसी में सामुदायिक स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं को जल्द शुरू कराने की मांग की।

बागपत: सन 2017 में कस्बा टीकरी में सीएचसी का निर्माण किया गया था। परंतु पांच साल बाद भी सीएचसी में नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नही हो पाई। सीएचसी शुरू कराने की मांग को लेकर सोमवार को प्रतिनिधि मंडल सीएमओ बागपत से मिला। सीएचसी में सामुदायिक स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं को जल्द शुरू कराने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता शिवकुमार ने बताया कि चौगामा क्षेत्र में बुखार और पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है, लेकिन सीएचसी में पर्याप्त डॉक्टर, स्टाफ और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। पिछले 8 वर्षो से टिकरी में सीएचसी की मांग के लिए सामाजिक आंदोलन चला हुआ है। 6 नवंबर 2019 को डॉ सत्यपाल सिंह (सांसद बागपत) ने टीकरी में सीएचसी का उद्घाटन भी कर दिया था उसके बावजूद भी आज तक क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं मरहूम है। चौधरी राजेंद्र सिंह गट्टा, हरेंद्र, शिवकुमार, योगेश, कोशेंद्र, सहेंद्र सिंह राठी, चांदवीर, राहुल शर्मा, कुलबीर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button