crime
Trending

टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शार्प शूटर अमित के भाई ने गोली मारकर की खुदकुशी

नई दिल्ली। गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शार्प शूटर अमित दबंग के भाई मोहित उर्फ बंटी (25) ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसे अपने घर में गोली लगने के बाद लहुलूहान स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बंटी ताजपुर कला गांव में तीन मंजिला मकान में अपने परिवार के साथ रहता था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया 11 मई की शाम मोहित पत्नी के साथ घर वापस आया। कुछ देर तक उसने सबके साथ बैठकर बातचीत और फिर अपने घर के सेकंड फ्लोर पर चला गया। अचानक सभी को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब परिवार के लोग उस कमरे में पहुंचे तो बंटी का शव खून से लथपथ पाया गया। उसे तुरंत सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस कमरे में उसने आत्महत्या की, वहां से पुलिस को 9 एमएम की पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

मृतक बंटी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के गैंग का शार्प शूटर अमित दबंग का भाई था। उस पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं था। वह आपने भाई से अलग खेती का काम संभालता था। शार्प शूटर अमित दबंग पिछले 6 सालों से जेल में है और उसका एक और छोटा भाई मोनू है, जो पहले जेल में था और कुछ महीने पहले ही बाहर आया है। फिलहाल अलीपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button