टिकौला शुगर मिल ने भेजा गन्ना भुगतान
बहसूमा। टिकौला शुगर मिल ने किसानों का खरीदा गया से 22 मार्च से 28 मार्च तक का गन्ना भुगतान संबंधित सभी समितियों को भेज दिया है। भुगतान की पुष्टि गन्ना समिति सचिव ने की है। गन्ना समिति सचिव ने बताया कि उन्हें भुगतान की लिस्ट मिल चुकी है। जल्द ही किसानों के खाते में गन्ना भुगतान भेजा जाएगा। टिकौला शुगर मिल के अधिशासी अध्यक्ष एमसी शर्मा व ईडीपी मैनेजर ऋषिपाल धामा ने बताया कि टिकौला शुगर मिल ने 22 मार्च से 28 मार्च तक खरीदे गए किसानों का सम्पूर्ण भुगतान 21 करोड़ 74 लाख रुपए संबंधित समितियों को भेज दिए हैं। अधिशासी अध्यक्ष एमसी शर्मा ने बताया कि किसान अपना गन्ना पेराई करते समय साफ एवं ताजा गन्ना पूर्ति करें ताकि भुगतान समय पर हो सके। मिलो द्वारा गन्ना भुगतान समय पर होने से किसानों में खुशी की लहर दौड रही है। किसानो का गन्ना भुगतान होने से घर की समस्या दूर होगी और पैसा समय पर काम आ जायेगा। भुगतान की पुष्टि गन्ना समिति सचिव सुभाषचंद ने की है। उनका कहना है कि जल्द ही किसानों के खाते में पैसा पहुंच जाएगा।




