टावरों पर चोरी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
क्षेत्र में टावरों पर चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तथा तीन मौके से भागने में हुए कामयाब

सरधना। क्षेत्र में टावरों पर चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तथा तीन मौके से भागने में हुए कामयाब। पकड़े गए युवकों के कब्जे से चोरी किया गया माल भी किया गया बरामद पूछताछ के बाद भेजा जेल। सरधना थाना इंस्पेक्टर लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान रविवार को सुबह 11 बजे गंग नहर की दाई पटड़ी गांव मंढआई मार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी आती दिखाई दी। जिस को रुकने का इशारा किया लेकिन उसने तेज रफ्तार ले जाने की कोशिश की तथा कुछ दूरी पर तीन लोग उसमें से उतरकर फरार हो गए बाकी तीन युवक पुलिस ने पकड़ ली है उनके कब्जे से एक बोलेरो गाड़ी 25 एंगिल काटे गए तार तार काटने के औजार बरामद किए गए। पकड़े गए राशिद पुत्र मांगते आदिल पुत्र एहसान निवासी चांदीनगर बागपत साकिब पुत्र ताजू जानी ने अपने फरार साथियों के नाम इरशाद मोहसिन तथा शाहिद सभी निवासी थाना जानी बताएं पुलिस ने पकड़े गए तीनों अभियुक्तों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। अभियुक्त गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई नेपाल सिंह विजयपाल सोलंकी आदि शामिल रहे।


