मेरठ। नागरिक सुरक्षा दिवस की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज प्रातः 10ः00 बजे नागरिक सुरक्षा नियंत्रण केन्द्र प्रांगण टाउन हाल घण्टाघर मेरठ पर नागरिक सुरक्षा विभागीय झण्डारोहण एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त स्वयसेवकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दीपक मीणा जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मेरठ महोदय द्वारा झण्डा रोहण किया गया तथा विशिष्ठ अतिथि श्री दिवाकर सिंह अपर जिलाधिकारी (नगर), श्री पीयूष कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक (नगर), श्री अमरेश सिंह नगर मजिस्टेªट, डा0 हरपाल सिंह नगर स्वास्थय अधिकारी एवं श्री़ ऋषिपाल एस0ओ0 देहली गेट कार्यक्रम में उपस्थित रहे तथा नागरिक सुरक्षा के वार्डनों/स्वयंसेवकों को शपथ एवं संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा द्वारा नागरिक सुरक्षा अधिकारियों, वरिष्ठ वार्डन, स्टाफ एवं वार्डन पदाधिकारियों की वर्षभर के सराहनीय कार्यों एवं निष्कामभाव से की गई सेवा हेतु प्रशंसा की तथा वर्ष 2022 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश शासन प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले श्री नरेन्द्र सिंह मलिक डिप्टी चीफ वार्डन को सम्मानित किया। महोदय द्वारा नागरिक सुरक्षा दिवस की शुभकामनाऐं देते हुए नागरिक सुरक्षा को प्रशासन का एक महत्वपूर्ण अंग बताया तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी जब भी प्रशासन को विभाग की आवश्यकता होगी विभाग प्रशासन के साथ खडा रहेगा।
श्री संदीप गोयल चीफ वार्डन एवं श्री रवीन्द्र कुमार उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह दिये गये। कार्यक्रम का संचालन श्री नरेन्द्र सिंह मलिक डिप्टी चीफवार्डन एवं श्री नवीन नारंग सहायक उपनियंत्रक(व0वे0) द्वारा किया गया। चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि नागरिक सुरक्षा स्टाफ एवं पदाधिकारियों का कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में श्री रवीन्द्र कुमार उपनियंत्रक, श्री संदीप गोयल चीफ वार्डन, श्री नरेन्द्र सिंह मलिक डिप्टी चीफ वार्डन, श्री नवीन नारंग सहायक उपनियंत्रक (व0वे0), स्टाफ आफिसर टू चीफ वार्डन श्री संजीव कुमार शर्मा, प्रभागीय वार्डन श्री मुकेश रस्तौगी, श्री ब्रिजेश सैनी, श्री ओम प्रकाश शर्मा, श्री ़ऋषि कुमार शर्मा, उप प्रभागीय वार्डन श्री वरूण शर्मा, श्री मनोज जौहरी, स्टाफ अधिकारी, घटना नियंत्रण अधिकारी, पोस्टवार्डन, सैक्टर वार्डन उपस्थित रहे।

