Uncategorized
Trending

झुनझुनी बाईपास पर स्थित श्री शिव/एस लाल धर्म कांटे के पास बने कमरे से चोरी

बहसूमा। बहसूमा कस्बे के के पास झुनझुनी बाईपास पर स्थित श्री शिव /एस.लाल धर्म कांटे के पास बने कमरे से अज्ञात चोरों ने पेड़ काटने वाले चार कटर व 2000 रूपए केस चोरी कर लिए। सुबह जब मशीन गायब मिली तो चोरी की घटना का पता चला सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चोरी तहकीकात कर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि बहसूमा कस्बे के पास झुनझुनी बाईपास पर विनोद राजन का श्री शिव /एस. लाल धर्म नाम से कांटा है। जहां उन्होंने कांटे के बराबर में एक कमरा बना रखा है जिसमें वह अपना निजी सामान रख लेते हैं। बुधवार रात्रि अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखी 4 कटर मशीन और 2000 रूपए कैश चुरा लिए। जब सुबह विनोद कुमार कांटे पर पहुंचे तो उन्होंने कमरे का ताला टूटा हुआ देखा और कमरे में अंदर देखा तो 4 कटर आरी गायब थी। उन्होंने कांटे के आसपास छानबीन की तो उसमें से दो आरी कटर पीछे खेत से बरामद हो गई। विनोद कुमार ने बताया कि लगभग 50000 रूपए का सामान चोरी हुआ है।विनोद कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बहसूमा थाना पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button